Ashwani Bhardwaj / Thu, Nov 30, 2023 / Post views : 531
ऊना नम्बर वन ब्यूरो
केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर में जिला मुख्यालय ऊना में विकसित भारत संकल्प यात्रा वाहन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। ऊना विधानसभा क्षेत्र के लिए वाहन रवाना करने के अवसर पर अनुराग सिंह ठाकुर ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार ने वर्ष 2047 तक भारत को एक विकसित व आत्मनिर्भर राष्ट्र बनाने का लक्ष्य रखा गया है जिसके मध्य नजर 15 नवंबर 2023 को झारखंड से देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा विकसित भारत संकल्प यात्रा का आगाज किया गया है।उन्होंने बताया कि यह यात्रा 26 जनवरी तक जारी रहेगी तथा देश के अलग-अलग राज्यों के विभिन्न स्थानों पर जाकर न केवल लोगों को केंद्र सरकार की जनहित में चलाई जा रही योजनाओं बारे अवगत करवाएगी बल्कि योजना के पात्र लाभार्थियों को इस दौरान पंजीकृत भी किया जाएगा। इस अवसर पर केंद्रीय मंत्री ने विकसित व आत्मनिर्भर भारत बनाने के उद्देश्य से उपस्थित लोगों को एक शपथ भी दिलवाई।
इस अवसर पर ऊना विधानसभा क्षेत्र के विधायक सतपाल सिंह सत्ती, जिला परिषद अध्यक्ष नीलम कुमारी व उपाध्यक्ष कृष्ण पाल शर्मा, पूर्व मंत्री वीरेंद्र कंवर व सुख राम चौधरी, पूर्व जिला परिषद अध्यक्ष बलबीर बग्गा अतिरिक्त उपायुक्त ऊना महेंद्र पाल गुर्जर, उद्योग विभाग के संयुक्त निदेशक अंशुल धीमान, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ संजीव वर्मा, जिला पंचायत अधिकारी श्रवण कश्यप, कृषि विभाग के उपनिदेशक कुलभूषण शर्मा, लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता बलदेव सिंह, बाल विकास परियोजना अधिकारी कुलदीप दयाल सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।
--0--
विज्ञापन
विज्ञापन