Ashwani Bhardwaj / Tue, Feb 13, 2024 / Post views : 279
ऊना, 13 फरवरी - आरटीओ अशोक कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि बुधवार 14 फरवरी को प्रातः 11 बजे ड्राईवरों की आंखों की जांच हेतू निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर आईएसबीटी ऊना में आयोजित किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि यह शिविर स्वास्थ्य विभाग और ट्रक यूनियन टाहलीवाल के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित किया जा रहा है। उन्होंने सभी वाहन चालकों से अपील की है कि आयोजित किए जा रहे निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का लाभ उठाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन