Ashwani Bhardwaj / Thu, Feb 15, 2024 / Post views : 271
गगरेट 15 फरवरी :- नम्बरदार प्रदेश संघ के वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष अश्वनी ठाकुर ने प्रदेश सरकार से मानदेय बढाने की अपील की है । वरिष्ठ उपाध्यक्ष अश्वनी ठाकुर ने कहा कि बहुत से नम्बरदार है जो इसी मानदेय पर अपना जीवन यापन कर रहे है ।रोजाना उन्हें लोगों के जमीन सम्बन्धी कार्यो के लिए तहसील जाना आना होता है जो मानदेय उन्हें इस समय मिल रहा है वो सारा इसी खर्च में वहन हो जाता है । प्रदेश सरकार से निवेदन है कि नम्बरदारों का मानदेय तय समय के अंदर दिया जाए और इनके मानदेय में बढ़ोतरी की जाए । राजस्व विभाग में नम्बरदार एक अहम भूमिका निभाते है जबकि इनके कार्य के अनुरूप इन्हें मानदेय बेहद कम दिया जाता है । अश्वनी ठाकुर ने कहा कि इस बजट से नम्बरदारों को बहुत उम्मीदें है कि प्रदेश सरकार उनके हितों का ध्यान रखते हुए न्यूनतम मानदेय दस हजार रुपए करेगी क्योंकि इस समय जो मानदेय मिल रहा है वो मनरेगा में कार्य करने वाले मजदूरों से भी कम है ।अश्वनी ठाकुर ने कहा कि नम्बरदार प्रदेश संघ ने पहले भी कई मंचो से प्रदेश सरकार से मानदेय बढाने की अपील की है लेकिन नम्बरदारों का मानदेय बढाया नही गया है । लम्बे समय से नम्बरदार अपने अस्तित्व की लड़ाई लड़ रहे है जबकि जमीनी कामकाज में सबसे ज्यादा महत्वपूर्ण भूमिका नम्बरदारों की है । इस अवसर पर प्रदेश नम्बरदार संघ के अन्य सदस्य भी मौजूद रहे ।
विज्ञापन
विज्ञापन