Ashwani Bhardwaj / Sat, Jan 6, 2024 / Post views : 289
ऊना, 6 जनवरी - नशा मुक्त ऊना अभियान के तहत शनिवार को ऊना ब्लॉक के रॉकफोर्ड स्कूल और गवर्नमेंट हाई स्कूल रायपुर सहोडां में स्कूल इंटरवेंशन के तहत सेशन आयोजित किया गया। इस बारे जानकारी देते हुए नशा मुक्त अभियान की ब्लॉक कॉओर्डिनेटर समाक्षी ने बताया कि रॉकफोर्ड पब्लिक स्कूल में पैरेंट टीचर मीटिंग के तहत पेरेंट्स को नशे के खिलाफ व उनसे होने वाले दुष्प्रभाओं के बारे में जागरूक किया गया। इस दौरान पेरेंट्स से कहा गया कि अपने बच्चों के साथ ज्यादा से ज्यादा टाइम बताएं और उनके साथ एक फ्रेंडली माहौल बनाएं। अपने बच्चों की हर एक्टिविटी पर नजर रखें यदि बच्चों के व्यवहार में परिवर्तन या फिर उनकी व्यक्तित्व में कोई बदलाव आता है तो उस पर ध्यान देकर उसे सही राह पर लेकर आए।
इस दौरान रॉकफोर्ड स्कूल की प्रिंसिपल शगुन सिक्का ने बताया कि वह स्कूलों में लगातार नवचेतना मॉड्यूल पर सेशन कर रहे हैं जिसके तहत बच्चों में काफी बदलाव आया है। दूसरी तरफ राजकीय उच्च विद्यालय रायपुर सहोड़ां स्कूली बच्चों के साथ हेल्थी हैबिट्स पर चर्चा की गई जिसमें सातवीं से आठवीं तक के बच्चें शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन