Ashwani Bhardwaj / Wed, Dec 27, 2023 / Post views : 272
ऊना 27 दिसम्बर: ज़िला दण्डाधिकारी ऊना राघव शर्मा ने आदेश जारी करते हुए बताया है कि रेल ओवर ब्रिज के निर्माणकार्य के चलते दौलतपुर से भद्रकाली सड़क पर 15 मार्च, 2024 तक यातायात पूर्णतया बंद रहेगा। उन्होंने बताया कि इस अवधि के दौरान लोगों की आवाजाही के लिए वैकल्पिक प्रावधान के चलते यातायात को सतसंग भवन चलेट से डंगोह बिजली घर और ब्रह्मपुर से भद्रकाली सड़क से किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन