Ashwani Bhardwaj / Tue, Jan 2, 2024 / Post views : 266
ऊना, 2 जनवरी - मैसर्ज़ इंडस्फिनिक्स परवाणू, आईटीसी कपूरथला, टीडीसी प्लेसमेंटस व सर्विसिज़ प्राइवेट लिमिटेड चंडीगढ़ द्वारा ऑप्रेटर के 220 पद युवतियों के लिए अधिसूचित किए गए हैं। इस संबंध में जानकारी देते हुए जिला रोजगार अधिकारी अक्षय शर्मा ने बताया कि इन पदों के लिए साक्षात्कार 3 जनवरी को जिला रोजगार कार्यालय ऊना, 4 जनवरी को उप रोजगार कार्यालय बंगाणा, 5 जनवरी को उप रोजगार कार्यालय हरोली व 6 जनवरी को उप रोजगार कार्यालय अम्ब में कैम्पस साक्षात्कार का आयोजन किया जा रहा है।
उन्होंने बताया कि इंडस्फिनिक्स परवाणू के लिए ऑप्रेटर पद हेतू शैक्षणिक योग्यता 12वीं व फिटर, टर्नर, मकैनिकल में आईटीआई होना अनिवार्य है। आईटीसी कपूरथला के लिए स्नातक या स्नातकोत्तर शैक्षणिक योग्यता के आईटीआई कोपा युवतियों की आवश्यकता है। उन्होंने बताया कि कम्पनी द्वारा न्यूनतम वेतन 12,317 से 13 हज़ार और अधिकतम वेतन अनुभव के आधार पर तय किया जाएगा। उन्होंने बताया कि इच्छुक अभ्यर्थी अपने साथ दो पासपोर्ट साइज फोटो, मूल प्रमाण पत्र व बायोडाटा की कॉपी सहित साक्षात्कार में भाग ले सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन