Ashwani Bhardwaj / Sat, Jan 6, 2024 / Post views : 583
ऊना, 6 जनवरी - नगर परिषद ऊना में शनिवार को टाऊन प्लानिंग कमेटी की बैठक एसडीएम ऊना विश्व मोहन देव चौहान की अध्यक्षता में आयोजित हुई। इस दौरान एसडीएम ने रेहड़ी-फहड़ी वालों को नई वैंडिग जॉन में KIOSK दुकानों को लेने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि रेहड़ी-फहड़ी वालों को बिजली व पानी जैसी सभी सुविधाएं उपलब्ध करवाई जाएंगी। उन्होंने कहा कि पंजीकृत पथ विक्रेता नगर परिषद ऊना में आवेदन कर सकते हैं।
बैठक के दौरान एमसी अध्यक्षा पुष्पा देवी, एमसी ऊना के सहायक अभियंता राजिंदर कुमार, कनिष्ठ अभियंता शरीफ मौहम्मद सहित अन्य उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन