Ashwani Bhardwaj / Sun, Dec 3, 2023 / Post views : 275
गगरेट जागरण :- शिव मंदिर एवं शिवबाड़ी डिवेलमेंट एन्ड वेल्फेयर सोसाइटी के चुनाव मंगलवार को गीता भवन दोपहर 12 बजे होंगे । सहकारी सभा प्रवक्ता सरबजीत सिंह ने ये जानकारी देते हुए बताया कि ये सोसाइटी इस क्षेत्र की सबसे पुरानी सोसाइटी है जो करीब 200 वर्ष से इस मंदिर की जमीन की सेवा एवं विकास कार्य करती आ रही है । वर्ष 1994 में इस सभा को रजिस्टर करवाया गया है । अब इस सभा के नए पदाधिकारी चुने जाने है इसके लिए सभा के सभी सदस्य मंगलवार को शिवबाड़ी मुख्य गेट के पास बने गीता भवन में पहुंचे और चुनाव में भाग लेकर लोकतांत्रिक तरीके से नई कमेटी का चयन करें ।
विज्ञापन
विज्ञापन