चिंतपूर्णी बाजार में खालिस्तानी नारे लिखने के आरोप में पंजाब के गोराया से तीन युवक गिरफ्तार
धर्मशाला के तपोवन की तरह चिन्तपूर्णी तलवाड़ा वाईपास पर भी खाली दुकानों के शटर पर आतंकी गुरवंत पुन्नू ने ऐसे लोगों से नारे लिखवाए जो मात्र चन्द रुपयों के लिए कुछ भी कर सकते है । पुलिस जांच में पाया गया कि पंजाब के युवकों द्वारा विवादित नारे लिखने के लिए सुनसान जगह की तलाश की और वहां पर।नारे लिखकर उसी रात को वहां से गायब हो गए । हालांकि इन लोगों ने ऐसी जगह का चयन किया था जिस स्थान पर कैमरे न हो लेकिन होटल के।कैमरों में इन तीन लोगों के चेहरे कैद हो गए । इन तीनों को पैसे ऑनलाइन भेजे गए थे अब पुलिस इस मामलें में आगामी कारवाई करके इन आरोपियों का पिछला आपराधिक रिकॉर्ड भी जांच रही है ताकि भविष्य में ऐसी घटना को कोई अंजाम न दे पाए ।